Advertisment
क्राइम

रक्षा राज्यमंत्री के घर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर युवक से लूटे 13 लाख, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास के पास दिनदहाड़े गोली चलने की वारदात सामने आई है. झारखंड के रांची में 3 हथियार बंद बदमाशों ने होटल मैनेजर को गाली मारकर एक कर्मचारी से 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. इस वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. युवक की पहचान स्टार लोटस होटल के मैनेजर सुमित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना उस वक्त हुई, जब आशीर्वाद आटा कंपनी का कर्मचारी अपने होटल मालिक सुमित कुमार गुप्ता की ओर से आइसीआइसीआइ बैंक में 13 लाख रुपए जमा करने आया था. जैसे ही वह कैश लेकर अपनी कार से निकला, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। इसे देख कार कार में बैठा सुमित पीड़ित को बचाने गया. लेकिन अपराधियों ने उसे गोली मार दी और 13 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें:  40 लाख की ठगी में शामिल आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा, थाने की खिड़की खोल हुआ फरार…

झारखंड पुलिस की ओर से नए साल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के दावे किए जा रहे है. कहा जा रहा है कि राजधानी रांची समेत राज्य भर में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. बावजूद इसके केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के घर से महज 50 फुट की दूरी पर हुई इस वारदात से झारखंड पुलिस के दावे की पोल खुल गई है.

बदमाशों ने ना केवल इस वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया, बल्कि वारदात के बाद वह सुरक्षित तरीके से भाग भी गए. पुलिस के मुताबिक बदमाशों की धरपकड़ के लिए रांची के विभिन्न एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी की गई है. इससे पहले रांची के ही नामकुम थाना क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में सालों ने मिलकर की जीजा की हत्या:शराब पीकर बहन से करता था मारपीट, राहत राशि नहीं देने से थे नाराज

बदमाशों ने कारोबारी को 10 राउंड गोली मारी थी. वही इस गोली कांड के बाद पंडरा ओपी की पुलिस, कोतवाली डीएसपी समेत आसपास के थाना प्रभारी मामले की छानबीन करने पहुंचे हैं. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही उस दुकान के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि अपराधियों की पहचान हो सके.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles